{"_id":"5961305f4f1c1bd3038b465c","slug":"131499541599-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीन अपराधों के खुलासे में न हो ढिलाई: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीन अपराधों के खुलासे में न हो ढिलाई: एसएसपी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा संगीन वारदातों के खुलासे में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में एसएसपी ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। एसएसपी ने कहा पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मिलजुलकर तत्परता से काम करें। वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलायें। बिना नंबर के सड़कों पर चल रहे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पड़ोसी राज्य की सीमावर्ती पुलिस से भी सामंजस्य बैठाने को कहा। इससे पूर्व एसएसपी ने जनपद भर से आये पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। वहां पर एएसपी देवेंद्र पिंचा, एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय आदि थे।
संगीन अपराधों के खुलासे में न हो ढिलाई : एसएसपी
अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी डा. सदानंद दाते ने सराहनीय कार्य करने वाले कई पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। काशीपुर थाने के कांस्टेबल देवेंद्र नेगी, पुलभट्टा के हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश बवाड़ी, सितारगंज के कांस्टेबल मतलूब खान, नानकमत्ता के हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह मेहरा, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह, थाना बाजपुर के एसआई कुलदीप अधिकारी और सीओ कार्यालय बाजपुर के कांस्टेबल हरीश आर्य को सम्मानित किया।