फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   13.88 lakh quintals of paddy arrived in Uttarakhand from Uttar Pradesh

UK News: उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आया 13.88 लाख क्विंटल धान, सरकार के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी हुई

Wed, 26 Nov 2025 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Nov 2025 01:23 PM IST
सार

उत्तराखंड के गदरपुर, रुद्रपुर और खटीमा क्षेत्र के किसानों ने उत्तर प्रदेश से आने वाले धान का विरोध किया। यूएस नगर और हल्द्वानी में यूपी के लगभग 14 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई। 

विज्ञापन
13.88 lakh quintals of paddy arrived in Uttarakhand from Uttar Pradesh
धान

विस्तार

गदरपुर से लेकर रुद्रपुर और खटीमा तक किसानों ने उत्तरप्रदेश से आ रहे धान का विरोध किया। बावजूद इसके यूएस नगर और हल्द्वानी में यूपी के 13.88 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई। सीमांत जिले से धान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के जरिए तीन जिलों में पहुंचा। राहत की बात ये है कि धान से सरकार के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी हुई।

विज्ञापन


यूपी के रामपुर, पीलीभीत व बरेली जिलों के कई गांव यूएस नगर की सीमा से सटे हैं। इस बार लिमिट पूरी होने पर जिले के किसानों को अपना धान बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक धान मंडी में पड़ा रहा। उत्तरप्रदेश से आने वाले धान की तौल जारी रही। जब जिले में धान की ब्रिकी नहीं हुई तो किसानों ने उत्तरप्रदेश से आने वाली धान की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को बार्डर से लौटाना शुरू कर दिया था। सितारगंज में सर्वाधिक 1.45 लाख क्विंटल धान उप्र का तुला। तराई का कोई ब्लाॅक ऐसा नहीं रहा जहां बाहरी जिले का धान न तुला हो।
विज्ञापन


प्रदेश में धान तौल दिसंबर तक जारी रहेगी। आवक बढ़ने पर तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। मंडी में आने वाले सभी किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर तौला गया। सीमांत के क्षेत्रों से भी धान तौल के लिए कुमाऊं के जिलों में आता है। निर्मला बिष्ट, उपनिदेशक, कृषि विपणन बोर्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं की मंडियों में यूपी के धान तौल का आंकड़ा
मंडी       धान की आवक (क्विंटल में)

हल्द्वानी       22,835
रामनगर      15,543
रुद्रपुर         1,77,886
काशीपुर     6,29,594
जसपुर        96,770
सितारगंज  1.45,583
खटीमा      53,647
किच्छा     1,22,771
गदरपुर     53,136
बाजपुर      22,741
टनकपुर     1,793
नानकमत्ता   46,236


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed