फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रोडवेज के प्रभारी एआरएम अब लेंगे अपने पद का वेतन

रोडवेज के प्रभारी एआरएम अब लेंगे अपने पद का वेतन

Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के प्रभारी एआरएम अब लेंगे अपने पद का वेतन
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम में लंबे समय से एआरएम और अन्य पदों का प्रभार का संभाल रहे 25 अधिकारियों को आखिर वेतनमान का लाभ मिल गया है। इनमें से कुमाऊं मंडल के 13 अधिकारी शामिल हैं। एसीपी के लाभ के बाद अब यह अधिकारी अपने पद के अनुरूप वेतन ले सकेंगे। परिवहन निगम की महाप्रबंधक कार्मिक निधि यादव ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के 19 डिपो और प्रशासनिक कार्यालयों में पदोन्नति न होने से लंबे समय से अधिकांश एआरएम, स्टेशन इंचार्ज आदि के पदों पर प्रभारी अधिकारी तैनात किए थे। लेकिन एसीपी का लाभ न मिलने के कारण यह अपने पूर्व पद का ही वेतन ले रहे थे। परिवहन निगम ने अधिकारियों को एसीपी का लाभ देते हुए उन्हें वित्तीय लाभ दे दिया है। परिवहन निगम की महाप्रबंधक कार्मिक निधि यादव के आदेश के बाद अधिकारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


कुमाऊं में अधिकांश प्रभारी एआरएम को इससे पहले यातायात अधीक्षक का वेतनमान मिल रहा था। एससीपी का लाभ मिलने का बाद उनका पे स्केल 9300-34,800 से बढ़कर 15,600-39,900 हो गया है। एसीपी का लाभ पाने वाले 25 अधिकारियों में से 13 कुमाऊं से हैं। रुद्रपुर डिपो में तैनात एआरएम श्रीरामकौशल और स्टेशन इंचार्ज निशा सक्सेना को भी एसीपी का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही काशीपुर, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा डिपो में भी एआरएम व अन्य अधिकारियों का लाभ मिला है। इस संबंध में एआरएम श्रीरामकौशल ने बताया कि उन्हें एसीपी लाभ का आदेश की प्रति प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed