फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तहसील दिवस पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया

तहसील दिवस पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया

Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया
काशीपुर। तहसील दिवस में पांच शिकायतें सामने आई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। ग्राम मानपुर सैनिक कालोनी निवासी मदन मोहन ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव का बरसाती पानी वहां से गुजरने वाले नाले से होकर ढेला नदी में जाता है। कुछ समय पूर्व गांव के एक दबंग काश्तकार ने उक्त नाले पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया।

इस मामले में ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उक्त नाले से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। इससे गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इस मामले में चकबंदी अधिकारी व हल्का लेखपाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में कविनगर निवासी विद्यावती व अब्दुल लतीफ ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, बरखेड़ापांडे के राजेश और ढकियाकलां के प्रवीण ने आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। वहां नायब तहसीलदार जर्नादन गौड़, राधेलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed