{"_id":"58067c3e4f1c1b716b703df2","slug":"12-hours-were-the-two-wheelers-three-hundred-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे ने किए तीन सौ दो पहिया वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे ने किए तीन सौ दो पहिया वाहनों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
इंद्रा चौक पर बिना हेलमेट बाइक चलाते युवक का चालान करती सीपीयू की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की जनता को हेलमेट पहनाकर उनके जीवन की सुरक्षा करने का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरी सिटी पेट्रोलिंग की टीम ने मंगलवार को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक चार चरणों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन सौ से अधिक दुपहिया वाहन चालकों का चालान काट कर करीब तीस हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
सीपीयू द्वारा मंगलवार सुबह सात बजे से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, वाहन चलाने के दौरान फोन पर बात करने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही शुरू की गई। शहर के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर सुबह 7 बजे से तीन बजे तक 15 लोगों के कोर्ट चालान और करीब 300 कैश चालान कर 30 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला। टीम द्वारा चार बाइक भी सीज की गई। सीपीयू के कार्यवाहक इंचार्ज योगेश उपाध्याय के अनुसार कार्यवाही के दौरान कहीं भी टीम को किसी प्रकार के विरोध या झड़प का सामना नहीं करना पड़ा। कई लोगों ने टीम को सहयोग करने की भी बात कही है।
सीपीयू की कार्यवाही से बचने के लिए कई लोग दिन भर पुलिस के अधिकारियों को सिफारिश के लिए फोन करते रहे। कुछ लोग चौकी थानों में पहुंचकर सीपीयू से बचने का तरीका पूछने लगे। पुलिस के किसी अधिकारी और कर्मचारी ने सीपीयू फोन करने वाले को कार्यवाही से मुक्त करने की सिफारिश नहीं की।
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में जुटे सीपीयू के जांबाजों की राह में बुखार रोड़ा बन रहा है। 36 सदस्यीय सीपीयू की टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर भगवत सिंह राणा जहां पारिवारिक परेशानी के कारण सीपीयू की लांचिग से पहले ही अवकाश पर चले गये थे वहीं अब एसआई अवनीश कुमार भी स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा मंगलवार को ड्यूटी के दौरान चार कांस्टेबल भी तेज बुखार से जूझते रहे।