फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12-hour search of premises, company and businessman in ED's grip

Udham Singh Nagar News: 12 घंटे तक ठिकानों की तलाशी, ईडी के शिकंजे में कंपनी और कारोबारी

Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
12-hour search of premises, company and businessman in ED's grip
रुद्रपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख स्टील कारोबारी के आवास और सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल कंपनी के परिसरों में 12 घंटे से अधिक समय तक गहन तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली से पहुंचीं दो टीमों ने सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक दोनों स्थानों पर दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के संदेह में की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रहने वाले प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी के घर और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल कंपनी दोनों जगह ईडी की अलग-अलग टीमें एक साथ पहुंचीं। पांच से छह गाड़ियों के काफिले में आई इन टीमों ने दोनों परिसरों को पूरी तरह से सील कर दिया और अंदर-बाहर की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से लंबी पूछताछ की और उनसे व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह स्टील कारोबारी से भी उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक दस्तावेज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रीन पैनल कंपनी प्लाई बनाने का काम करती है। खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सन्नाटे में बीता दिन, जब्त हुए डिजिटल उपकरण

ईडी की अचानक और गोपनीय कार्रवाई के दौरान दोनों ही स्थानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह इन इलाकों में सामान्य हलचल थी लेकिन जांच शुरू होने के बाद माहौल शांत हो गया। ईडी अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज को कब्जे में लिए हैं। माना जा रहा है कि इन डिजिटल उपकरणों और कागजातों से जांच एजेंसियों को मामले की तह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।


--

मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य गंभीर वित्तीय अपराधों से तार जुड़ने की आशंका
हालांकि ईडी की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य गंभीर वित्तीय अपराधों से जुड़ा हो सकता है। दिल्ली से आई विशेष टीमों की मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि जांच का दायरा व्यापक हो सकता है और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन शामिल हो सकता है। जब्त किए गए दस्तावेज और पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना ने औद्योगिक और व्यावसायिक जगत में हलचल मचा दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना होगा कि इस जांच का अंतिम परिणाम क्या निकलता है।
--
टाइम लाइन : कब क्या हुआ
समय घटनाक्रम
सुबह 8:00 बजे ईडी की टीम एक जिम के बाहर और सिडकुल की ग्रीन पैनल कंपनी में पहुंची।
8:30 जिम से कारोबारी को अपने साथ कार से मेट्रोपोलिस कॉलोनी ले गई ईडी।
8:45 कारोबारी के घर की तलाशी शुरू।
9:00 बजे कंप्यूटर, लेपटॉप की जांच।
दोपहर 12:00 बजे कारोबारी की निशानदेही पर घर के सारे दस्तावेज कब्जे में लिए।
2:00 से शाम 7:00 बजे तक सवाल-जवाब कर दस्तावेज खंगाले गए।
(नोट : कारोबारी के घर कार्रवाई की गोपनीय जानकारी सूत्रों से)
------------
टाइम लाइन : कब क्या हुआ
समय कार्रवाई
सुबह 8:00 बजे कंपनी के बाहर अचानक एकसाथ डीएल नंबर की पांच-छह गाड़ियों की एंट्री।
8:35 सुरक्षा कर्मियों ने गेट खुलवाया गया।
8:45 कंपनी के ऑफिस में ईडी की एंट्री। नाम सुनते ही कर्मचारी कुर्सियों से खड़े हो गए।
9:00 ईडी ने दस्तावेज तलब करने शुरू किए।
दोपहर 1:00 बजे तक सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर भौतिक सत्यापन किया।
2:00 से शाम 7:00 बजे तक कंपनी के कर्मचारी ईडी के सामने रहे। जांच होती रही।
कोट
ईडी के आने के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। स्वतंत्र एजेंसी अपना काम करती है। - अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed