फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11th state open chess tournament had a great opening

11वीं राज्य शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Tue, 12 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

11वीं राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आगाज नगर के राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में धूमधाम से हुआ। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के लिये चयनित होंगे।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन ब्वॉयज के अंडर 9 खेलों में प्रभाकर ने अभिनव को, आरवनंदा ने दीवांश अरोरा को, अविदित ने अवियम को, अर्जुन चौधरी ने नटराज को, ध्रुव पाठक ने महेश गंगवार को, लक्ष्य पाठक ने आर्यन को, रक्षित जोशी ने आराध्य शर्मा को, कृष्णा सैनी ने विनायक जोशी को हराया। 
विज्ञापन


अंडर 11 ब्वॉयज में तनिष्क चौधरी ने प्रथम को, मो. हसन ने प्रभनूर को, मृदुल सिंह ने हरकीरत सिंह को, कार्तिक ने अनंत अग्रवाल को, अनिकेत ने रूपेश को, दीवान बिष्ट ने आदित्य को ध्रुव भट्ट ने स्वरित को पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर ब्वॉयज 13 में मयंक मेहता ने अंत अग्रवाल को, उपांशु बरुआ ने रागेेंद्र मिश्रा को, समीर ने अनुभव को, समक्ष गोयल ने हैप्पी राघव को, राघव कांडपाल ने यशदीप को, सागर प्रताप सिंह ने अनुज प्रताप सिंह को, मंगल कीर्ति ने आरव को, रोहन ने पीयूष को हराया। 

अंडर 15 ब्वॉयज में मृदुल चौधरी ने मानवेंद्र को, चेतन जोशी ने आयुष भट्ट को, चिराग बिष्ट ने श्याम कुमार को, रमन कुमार ने अनिकेश को, कपिल ने चिराग अग्रवाल को, सत्यम ने मानक रूंगटा को, नमन गुप्ता ने प्रतीक को, सिद्धार्थ ने दीप सिंघल को, अनमोल जोशी ने सुजात टक्कर को हराया। 

अंडर 17 ब्वॉयज में सुभाष अग्रवाल ने अफान खान को, अभिनव भट्ट ने रितिक कुमार को, आदित्य ने पृथ्वीराज को, हर्षवर्द्धन ने मोहित राना को, निखिल ने अपूर्व को हराया। 

अंडर 19 ब्वॉयज में आर्यन सिंह, तुषार बराबर रहे जबकि मो. शाकिर ने अंकम गुप्ता को, सार्थक गुप्ता ने पीयूष पांडे को, सहज पोद्दार ने शिवम जलाना को, रविंद्र सिंह ने जसप्रीत को हराया। 

ब्वॉयज के अंडर 25 में अर्पित ने रोहित को पंकज ने विजय को, सौरव सिंह यादव ने ब्रजेश को हराया। 

गर्ल्स की अंडर 7 में जसमीत गुंबर ने अमिषी गुप्ता को हराया। अंडर 11 में सृष्टि ने वंशिका को हराया। अंडर 13 गर्ल्स में वृंदा अग्रवाल ने पलक मेहता को, राधिका ने आकांक्षा को, शैलीन ने निवेदिता सिंह, प्रतिका जोशी ने प्राश्वी वर्मा को हराया। अंडर 15 में अभिषा वत्स ने रूपा आनंद को हराया। 

अंडर 17 में अग्रवाल ने आकांक्षा जोशी को, सुप्रिया झाम ने गुल सईन को, वंशिका सैनी ने प्रियंका को हराया। अंडर 19 गर्ल्स में अरविंद कौर गांधी ने कर्तिका तिवारी को, अनुषा गुप्ता ने श्रेया को हराया। अंडर 25 गर्ल्स में मोरिशी सिंह और मान्या बराबरी पर छूटी। कार्यक्रम में उत्तराखंड शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी, महामंत्री संजीव चौधरी आदि थेे। 

एक-दूसरे के बीच चला शह-मात का खेल
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में मुकेश जोशी ने सद्भाव रौतेला को, सूर्यप्रकाश पोखरियाल ने सोमदत्त को, अविनाश ने अजय को, अरुण प्रकाश तिवारी ने अनिल कुमार को, संजीव सिंह ने भीम सेन को, राजन सूद ने पुलकित को, रविंद्र शाह ने उत्कृष्ट को राजेंद्र राणा ने विकास शाही को, आशीष ने वीरेंद्र बिष्ट को पराजित किया।


दिव्यांग विजय ने सभी को चौंकाया
खेल का मुख्य आकर्षण जवाहरनगर निवासी हरक सिंह देउपा का पुत्र विजय सिंह देउपा रहा। 24 वर्षीय विजय बचपन से ही दिव्यांग है। उसके हाथ, पैर काम नही करते लेकिन शतरंज का विजय माहिर है। विजय के पिता ने बताया कि विजय दिनेशपुर, रुद्रपुर, भगवानपुर में कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है। विजय का खेल देखने के लिये लोगों की भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed