{"_id":"6a51492796ef29d31501045f","slug":"1191-people-benefited-from-government-schemes-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115022-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 1191 लोग सरकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 1191 लोग सरकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित
Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को सेवा, सुशासन एवं समर्पण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 1191 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया ।
शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छह महिलाओं को महालक्ष्मी किट, सात गर्भवतियों की गोद भराई और बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया। शिक्षा विभाग की ओर से 34 स्कूली बच्चों को कापी- किताबें वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 बैटरी चालित ट्राई साइकिल, 18 व्हील चेयर, 8 ट्राई साइकिल, 10 छड़ी, 15 कमोड कुर्सी, 17 कुशन सीट, 3 स्टिक, 4 कान की मशीन का वितरण किया गया। शिविर में 17 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयां वितरित की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे हैं। वहां पर ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी, दायित्वधारी शंकर कोरंगा,गंभीर धामी, गुड्डू टम्टा, जिला पंचायत सदस्य रीता कफलिया, ग्राम प्रधान माया जोशी आदि थे।
बारिश के चलते शिविर में पहुंचे 52 फरियादी, सिर्फ नौ शिकायतें हुईं दर्ज
मुख्य अतिथि दीपक मेहरा ने पीएम आवास योजना के तहत जारी किया एक करोड़ रुपये का चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेशपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में बारिश के चलते सिर्फ 52 फरियादी पहुंचे। इस दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि दायित्वधारी दीपक मेहरा ने किया। शिविर में 18 विभागों ने स्टाल लगाए। शिविर में बिजली, राजस्व और सिंचाई विभाग से संबंधित नौ शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका निस्तारण मौके पर ही किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अन्य लोगों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में पीएम आवास योजना के 185 लाभार्थियों के लिए एक करोड़ रुपये का चेक जारी किया। वहां तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह विर्क, ईओ मोहम्मद यामीन, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, राखल मंडल, नारायण मंडल, रीता गाईन, रेखा शील आदि मौजूद रहीं। संवाद
लोगों ने लिया विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ
गदरपुर। गदरपुर में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया। आरबीएसके टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, जबकि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग, एनसीडी जांच और आभा आईडी भी बनाई गई। वहां नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता आदि रहे। संवाद