फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गोल मार्केट के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

गोल मार्केट के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोल मार्केट के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को गोल मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने करीब 24 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए। इसके अलावा छह लोगों को अतिक्रमण तोड़ने के लिए मोहलत दी।
विज्ञापन


निगम की टीम ने पंजाबी मोहल्ले और पांच मंदिर के पीछे वाली गली आदि जगहों पर कार्रवाई की। कपडे़ के एक व्यापारी को चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण न तोड़ने पर टीम ने दुकान की दीवार ध्वस्त कर दी। इधर, गोल मार्केट के पास कृपाल गली की सड़क अतिक्रमण के चलते बेहद संकरी होने से टीम को कार्रवाई में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


जेसीबी के साथ टीम एक टायर की दुुकान से होते हुए कृपाल गली में घुसी, लेकिन कुछ आगे पहुंचकर गली संकरी होती चली गई। गली में कुछ लोगों ने करीब 10 फिट तक सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। टीम ने मकानों की दीवारों के साथ सड़क पर डाले गए झांप भी ध्वस्त कर दिए। वहां नगर निगम के ईई दिनेश शर्मा, कर अधीक्षक महेश पाठक, कर अधीक्षक बीसी रेखाड़ी आदि शामिल रहे। अब बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐंठा नाले की ओर से भी नाली खुदाई का कार्य शुरू
खटीमा। नगर की टनकपुर रोड पर एक ओर नाली निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब ऐंठा नाले की तरफ से नाली खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि टनकपुर रोड पर दूसरी ओर नाली की जद में आया निर्माण लोग स्वयं हटा रहे हैं।


इसमें जिन हिस्सों में जद में आया निर्माण नहीं हटेगा उसको प्रशासन की ओर से हटाया जाएगा। उन्होंने मुख्य चौराहे पर खड़ंजा रोड पर अधूरी नाली खुदाई से आवाजाही पर दिक्कत पर बताया कि कार्यदायी संस्था को उक्त हिस्से में जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed