{"_id":"5ac279a64f1c1bbc618b51cb","slug":"11522694566-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को एक साथ मिलेगी आठ माह की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को एक साथ मिलेगी आठ माह की चीनी
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। कार्ड धारकों को पिछले आठ माह से रुकी हुई सरकारी राशन की चीनी इस माह एक साथ मिलेगी। डीएसओ श्याम आर्या ने बताया कि जनपद को अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अगस्त 2017 से मार्च 2018 तक चीनी का आठ माह का कोटा प्रतिमाह एक किग्रा प्रति राशन कार्ड के हिसाब से आवंटित हुआ है। उन्होंने बताया कि आवंटित चीनी राजकीय गोदाम में प्राप्त हो चुकी है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से चीनी का उठान शुरू हो गया है। डीएसओ ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक अपने संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता से आठ किग्रा चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि जो गल्ला विक्रेता कार्ड धारकों को पूरी चीनी उपलब्ध नहीं कराएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।