फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जसपुर में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

जसपुर में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
नगर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई। प्रशासन ने मुख्य बाजार, सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाकर चालान काटे। साथ ही नाली और रोड किनारे रखे सामान को उठा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कोतवाल अबुल कलाम, नगर पालिका ईओ फईम खां सहित अन्य कर्मियों के साथ मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने गांधी आश्रम, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, गांधी पार्क, पुरानी और नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण कर रहे लोगों के कोर्ट और नकद के चालान काटे। इस दौरान कई लोगों का सामान भी उठा लिया गया।
विज्ञापन

फड़ वालों ने हाइकोर्ट में मामला होने की बात कही, जबकि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। एसडीएम ने सभी का चालान कटवाकर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। उन्होंने सब्जी मंडी के फड़ों को व्यवस्थित कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सब्जी मंडी में कॉपोरेटिव बैंक का जनरेटर सड़क पर फिक्स है, अतिक्रमण करने के चलते उसका चालान किया गया। साथ ही कि 40 लोगों के भी चालान काटे गए हैं। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि नगर में अतिक्रमणकारियों की वीडियोग्राफी कराकर चालान कराए जाएंगे। वहां एसआई जसवंत सिंह, देवेंद्र राजपूत, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार, मोहम्मद यामीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed