फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पिकप से गिरकर पंतनगर विवि कर्मी की मौत

पिकप से गिरकर पंतनगर विवि कर्मी की मौत

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिकप से गिरकर पंतनगर विवि कर्मी की मौत
किच्छा। पिकप से गिरकर पंत नगर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से डीडीहाट निवासी नवीन चंद कांडपाल (60) पुत्र बची सिंह कांडपाल पंतनगर विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रयोगशाला परिचर के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को किसी काम से किच्छा आए थे। देर रात वह पिकप पंतनगर जा रहे थे।

गोकुल नगर के पास चलती पिकप का गेट खुलने से वे सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल नवीन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह इसी माह की 31 तारीख को सेवानिवृत्त होने रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक विवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र उत्तरकाशी में पशुधन अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed