{"_id":"59988e3f4f1c1b5a188b467b","slug":"11503170111-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।
समापन समारोह में बोलते हुए परिषद के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार नौटियाल ने कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को कैंसर से संबंधित नवीन शोध के बारे में अवगत कराया। बताया कि वर्तमान में नवीन शोध द्वारा ही कैंसर जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हल्द्वानी के सर्जन डॉ. केएस शाही ने स्तन कैंसर पर व्याख्यान देते हुए इसके के कारणों एवं दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे दिन वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कंचन कार्की ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से बायोमार्क्स की कैंसर की जांच में भूमिका के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। वहां सचिन शर्मा, पूजा कोहली, केशव रावत ने विशेष सहयोग दिया। समापन पर परिषद के निदेशक द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।