फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
काशीपुर में हेमपुर गौशाला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रेहड़ (बिजनौर) पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम हेमपुर गौशाला निवासी परसा कौर ने बिजनौर मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 25 अगस्त 2017 उसकी पुत्री सोनी कौर का विवाह जिला बिजनौर थाना रेहड़ के ग्राम अलीगंज निवासी अमरदीप सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से सोनी कौर का पति अमरजीत, ससुर दीदार सिंह, सास चरन कौर व देवर सोढ़ी सिंह सोने के जेवरात और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आठ नवंबर 2018 को ससुरालियों ने गला घोंटकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसी दिन शाम पांच बजे बेटी के पति ने फोन कर बताया कि सोनी की मृत्यु हो चुकी है। जब वह अपने रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंची तो ससुरालियों ने उसकी बेटी के शव की अंत्येष्टि कर दी थी। अलीगंज के एक व्यक्ति ने उन्हें लाश की फोटो दिखाई तो उसके गले पर गहरे निशान थे। परसा कौर का कहना था कि उसकी बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आनन-फानन में उसके शव की अंत्येष्टि कर दी गई है। प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर अदालत ने रेहड़ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed