{"_id":"5a872af14f1c1bc83b8b7363","slug":"111518807793-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणना में ओबीसी के लोगों को सामान्य बनाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणना में ओबीसी के लोगों को सामान्य बनाने की शिकायत
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के वार्ड 27 गांधी कॉलोनी में किए गए जातीय गणना सर्वे में पिछड़ी जाति के कई परिवारों को सामान्य जाति का दर्शाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर शासन की ओर से किये जा रहे जातीय गणना के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि वार्ड के पार्षद पर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनभावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
ओबीसी जाति को सामान्य जाति का दर्शाकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। डीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहां सुनील यादव, नेत्रपाल मौर्य, तरुण दत्ता, राकेश सिंह, ललित बिष्ट, राजेश यादव, सोनू यादव, विष्णु यादव आदि थे।