{"_id":"5a6e1bc94f1c1ba1268b6fdd","slug":"111517165513-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में बिहार निवासी सिडकुल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में बिहार निवासी सिडकुल कर्मी की मौत
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मूल रूप से ग्राम सलीमपुर थाना नंदलालपुर जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला जितेश गुप्ता (39) पुत्र स्व. विष्णु दयाल गुप्ता सिडकुल के सेक्टर छह में स्थित हॉलेस्टिक इंडिया लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर था।
रविवार सुबह जितेश ट्रांजिट कैंप स्थित अपने कमरे से साइकिल से कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला था। कंपनी से कुछ दूरी पहले ही अचानक जितेश को चक्कर आ गया और वह साइकिल से जमीन पर गिर पड़ा। कंपनी के पास ही तैनात एक सुरक्षा कर्मी उसे उठाने पहुंचा, लेकिन तब तक जितेश अचेत हो चुका था।
सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पहुंचे कंपनी कर्मियों ने जितेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बिहार में रहने वाले जितेश के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।