फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparations for the marathon in Kichha are in full swing; runners of all ages are ready to take part.

Udham Singh Nagar News: किच्छा में मैराथन की तैयारियां जोरों पर, हर उम्र के धावक दौड़ने को तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the marathon in Kichha are in full swing; runners of all ages are ready to take part.
रुद्रपुर। अमर उजाला की ओर से एक नवंबर (रविवार) को किच्छा में मैराथन कराई जा रही है। मैराथन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। हर उम्र के धावक दौड़ के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और एक दौड़ एकता के लिए के तहत होगी जिसकी शुरुआत सुबह पांच बजे होगी।
विज्ञापन

मैराथन किच्छा के शक्ति धर्मकांटा बरेली बाईपास रोड से मुख्य बाजार बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, किच्छा शुगर मिल गेट होते हुए यहां से फिर वापस शक्ति धर्मकांटा वापस आएगी। इस मैराथन में बालक-बालिका, पुरुष-महिला और बुजुर्ग सभी भागीदारी करेंगे जिसका प्रवेश निशुल्क है। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए नंबर 99270-47654, 75666-98696 और 79835-66615 पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर एवं मेल आईडी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

16 वर्ष व उससे कम उम्र के प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। 16 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए अलग श्रेणी रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार, प्रथम 500 रजिस्ट्रेशन करने पर टी-शर्ट मुफ्त दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को मेडल और इनाम दिए जाएंगे। अमर उजाला व युवा भाजपा नेता विवेक दीप सिंह का यह आयोजन युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अमर उजाला के साथ यह आयोजन युवाओं में फिटनेस और एकता का संदेश देगा। सरदार पटेल की जयंती पर इससे अच्छा आयोजन नहीं हो सकता। सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। - सुरेश विश्वास एमडी, इन्फाइनाइट सोलर सोल्यूशन, शक्तिफार्म
--
अमर उजाला ने युवाओं को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म दिया है। ऐसी मैराथन से न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि नशे से भी दूरी बनती है। टी-शर्ट और ई-सर्टिफिकेट जैसे प्रोत्साहन से युवाओं में उत्साह दोगुना होगा। - अभिमन्यु डिंगरा, गुरु मां इंटरप्राइजेज
--
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय हैं। लड़कियों के लिए भी अलग श्रेणी रखना और भी सराहनीय है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि किच्छा में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। - गौरव मित्तल, एमडी, मित्तल होम क्रिएशन किच्छा/रुद्रपुर
--
किच्छा में सुबह पांच बजे से शुरू हो रही यह दौड़ शहर को एक नई पहचान देगी। अमर उजाला का यह प्रयास काबिलेतारीफ है। इससे छोटे शहरों के धावकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। - भूपेंद्र सहगल (लवी) सदस्य, दूरसंचार निगम, भारत सरकार

--
अमर उजाला जिस तरह से सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाता है। उसी तरह मैराथन जैसी कई प्रतियोगिताएं कराकर प्रतिभाओं को मंच देता है। ऐसे आयोजन सराहनीय हैं। अक्षय अरोड़ा, जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, ऊधमसिंह नगर।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed