फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   110.96 lakh quintals of sugarcane crushed to produce 9 lakh 57 thousand tonnes of sugar.

Udham Singh Nagar News: 110.96 लाख क्विंटल गन्ना पेराई से नौ लाख 57 हजार चीनी का उत्पादन

Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
110.96 lakh quintals of sugarcane crushed to produce 9 lakh 57 thousand tonnes of sugar.
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड के आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने प्रदेश की सभी चीनी मिलों और सहकारी गन्ना विकास समितियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बाजपुर चीनी मिल को यथाशीघ्र गन्ना किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में राज्य की चीनी मिलों की ओर से अब तक 110 लाख 96 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करते हुए नौ लाख 57 हजार चीनी का उत्पादन किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त चीनी मिलों की ओर से कुल देय गन्ना मूल्य रुपये 439.98 करोड़ के सापेक्ष 295.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, 144.20 करोड़ गन्ना मूल्य अवशेष है। चीनी मिलों की ओर से 67 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। बाजपुर चीनी मिल ने अभी तक कोई गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। चीनी मिल बाजपुर को यथाशीघ्र गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी चीनी मिलों को गन्ना किसानों की फसल का नियमित उठान किए जाने, परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं समानुपातिक खरीद किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सभी चीनी मिलें नियमों के तहत अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना समितियों के माध्यम से समस्त किसानों को यथा समय किया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सचिव प्रभारियों को निर्देशित किया कि चीनी मिल से भुगतान प्राप्त होने उपरांत तत्काल गन्ना किसानों को भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इसमें विलंब होने की दशा में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही किसानों को वितरित किए गए ऋण की वसूली कराए जाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए अधिकाधिक वसूली सुनिश्चित कराएं। गन्ना समितियों की भूमि एवं अन्य संपत्तियों, जिनमें अनाधिकृत रूप से कब्जे/अतिक्रमण की स्थिति है, वहां जिला प्रशासन से समन्वय करते हुए कब्जा हटाए जाने एवं जो मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं उनमें भी प्रभावी पैरवी किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed