फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1102 industries of the district did not take fire NOC

Udham Singh Nagar News: जिले के 1102 उद्योगों ने नहीं ली फायर एनओसी

Fri, 03 Mar 2023 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
1102 industries of the district did not take fire NOC
काशीपुर। वर्ष 2018 से 2022 तक ऊधमसिंह नगर जिले के छह फायर स्टेशन क्षेत्रों में 1102 उद्योगों, अन्य एजेंसियों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली है। वर्ष 2022 में तीन दिसंबर तक एनओसी नहीं लेने वालों की संख्या 265 है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमउद्दीन को लोक सूचना अधिकारी/पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में हुआ है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमउद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से उत्तराखंड में अग्निशमन सुरक्षा संबंधी विभिन्न सूचनाएं मांगी थीं। उन्हें उपलब्ध कराए गए विवरण के विश्लेषण से पता चलता है कि ऊधमसिंह नगर जिले के छह फायर स्टेशनों के अंतर्गत वर्ष 2018 से 2022 कुल 1102 उद्योगों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी अनिवार्य एनओसी प्राप्त नहीं ली है। इसमें सर्वाधिक 702 रुद्रपुर, दूसरे स्थान पर 138 पंतनगर और तीसरे स्थान पर 109 काशीपुर फायर स्टेशन के तहत आते हैं। इसके अतिरिक्त जसपुर क्षेत्र के 56, खटीमा के 24 और सितारगंज के 73 उद्योग शामिल हैं।
विज्ञापन

नदीम को उपलब्ध वर्ष वार विवरण के अनुसार वर्ष 2018 में ऐसे एनओसी न लेने वालों की संख्या 128, वर्ष 2019 में 164, वर्ष 2020 में 205, वर्ष 2021 में 340 और वर्ष 2022 में 03 दिसंबर तक 265 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में कुल 128 में रुद्रपुर के 75, जसपुर के 7, पंतनगर के 20, काशीपुर के 6, खटीमा के 4, सितारगंज के 16 उद्योग शामिल हैं। 2019 में कुल 164 फायर एनओसी ने लेने वालों में रुद्रपुर के 94, जसपुर के 4, पंतनगर के 30, काशीपुर के 15, खटीमा के 5, सितारगंज के 16, 2020 में कुल 205 में रुद्रपुर के 127, जसपुर के 5,पंतनगर के 22, काशीपुर के 25, खटीमा के 4 और सितारगंज के 22, 2021 में कुल 340 में रुद्रपुर के 237, जसपुर के 7, पंतनगर के 30, काशीपुर के 55, खटीमा के 4 और सितारगंज के 7, 2022 में 03 दिसंबर तक कुल 265 ऐसे मामलों में 169 रुद्रपुर, 33 जसपुर, 36 पंतनगर, 8 काशीपुर, 7 खटीमा और 12 सितारगंज के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed