फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   110 Bjp Workers Resigns From Party

भाजपा भरतपुर मेघावाला मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 110 ने छोड़ी पार्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
110 Bjp Workers Resigns From Party
110 Bjp Workers Resigns From Party - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। कृषि कानूनों को लेकर अब भाजपा में अंतर्कलह पनपने लगा है। तीनों कानूनों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा भरतपुर मेघावाला मंडल के अध्यक्ष गुरपेज सिंह, उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह हुंदल, महामंत्री मुख्तार सिंह समेत 110 से कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक बरात घर में पत्रकार वार्ता कर गुरपेज सिंह ने जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को संबोधित पत्र की प्रतियां कार्यकर्ताओं को वितरित कीं। इसमें उनके समेत 110 कार्यकर्ताओं के भाजपा की सदस्यता एवं पद से इस्तीफा देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस न लेने से दुखी होकर वे सभी अपने पदों से और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अब तक 60 से अधिक किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करते हुए शहीद हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों के हितों पर कुठाराघात होने के कारण भाजपा में उनका दम घुट रहा था। आरोप लगाया कि भाजपा अब किसानों की पार्टी नहीं रह गई है। इस दौरान पार्टी छोड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। गुरपेज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों की होने वाली परेड में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। भाजपा से इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह बढ़वाल, दलजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, छिंदर पाल सिंह, जसपाल सिंह, हरविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के मेघावाला भरतपुर मंडल के अध्यक्ष समेत 110 लोगों के इस्तीफा देने की जानकारी मिली है। इन 110 लोगों में कितने लोग भाजपा के हैं और कितने अन्य दलों के हैं, यह देखने वाली बात है। किन परिस्थितियों में और किस दबाव में इन लोगों ने इस्तीफा दिया है, इसकी जांच की जाएगी। कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। यह कहना गलत है कि कृषि कानून किसान विरोधी हैं। - शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष, ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed