Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11 leaders including MLA Shiv Arora staked their claim

रुद्रपुर सीट पर भाजपा में घमासान के आसार: विधायक अरोरा समेत 11 नेताओं ने ठोकी दावेदारी, शुक्ला ने जताई इच्छा

Fri, 13 Nov 2026 10:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 10:11 PM IST
सार

रुद्रपुर सीट पर भाजपा में टिकट को लेकर मुकाबला तेज हो गया है। शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में मौजूदा विधायक शिव अरोरा समेत 11 नेताओं ने दावेदारी पेश की, जिससे पार्टी नेतृत्व के लिए उम्मीदवार चुनने की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन
11 leaders including MLA Shiv Arora staked their claim
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रुद्रपुर सीट पर भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई विधानसभा विश्लेषण बैठक में मौजूदा विधायक शिव अरोरा समेत 11 नेताओं ने दावेदारी पेश कर पार्टी नेतृत्व की मुश्किल बढ़ा दी।

विज्ञापन

बैठक में सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे। उनके सामने एक-एक कर नेताओं ने अपनी दावेदारी रखी और क्षेत्र में किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। सबसे चौंकाने वाला नाम किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का रहा जिन्होंने रुद्रपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उनके नाम से बैठक में सियासी हलचल तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी दावेदारों ने अपनी-अपनी मजबूती गिनाई। किसी ने संगठन में पकड़ का दावा किया तो किसी ने विकास कार्यों और जनता के बीच पकड़ का।

विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में नंबर वन बनाने का हवाला दिया, तो विधायक अरोरा ने अपने कार्यकाल के कामों को आधार बनाया। राजेश शुक्ला के रुद्रपुर से दावेदारी करने को लेकर चर्चा है कि वे किच्छा से रुद्रपुर शिफ्ट करना चाहते हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब सभी की निगाहें पार्टी हाईकमान पर टिकी हैं कि रुद्रपुर से किसे टिकट मिलेगा। एक सीट और 11 दावेदार, भाजपा के लिए उम्मीदवार चुनना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर से इन्होंने पेश की दावेदारी
विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दायित्वधारी व पूर्व मेयर रामपाल, भारत भूषण चुघ, अनिल शर्मा, अमित नारंग, प्रमोद मित्तल, नेत्रपाल मौर्या, धीरेंद्र मिश्रा और रश्मि रस्तोगी।

खटीमा सीट से भाजपा की एकमात्र पसंद बने सीएम धामी
उत्तराखंड की हॉट सीटों में शुमार खटीमा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के चयन के लिए हुई रायशुमारी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली और एकमात्र पसंद बने। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर सर्वसम्मति जताई।

बृहस्पतिवार शाम खटीमा ब्लॉक सभागार में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी की। रायशुमारी में मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव सांसद भट्ट को सौंपा। बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। रायशुमारी के दौरान मुख्यमंत्री के खटीमा सीट से न लड़ने की स्थिति में विकल्प के रूप में उनकी पत्नी गीता धामी के नाम की भी चर्चा हुई। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, किशन सिंह किन्ना, गंभीर धामी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विक्रम सिंह भाट, सोमनाथ मौर्या, जीवन धामी, नंदन खड़ायत, डॉ. विनीता सक्सेना, रंदीप पोखरिया, सतीश भट्ट आदि थे।

नानकमत्ता सीट से चार ने पेश की दावेदारी
नानकमत्ता विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन के लिए बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में रायशुमारी हुई। रायशुमारी में चार संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए जिनमें श्रीपाल राणा, लीलावती राणा, दिनेश राणा और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के नाम शामिल हैं। वहां पर महेश राणा, भुवन जोशी, किशोर जोशी, बलदेव सिंह, हरीश जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश जोशी आदि थे।

सांसद अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली
सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को चीनी मिल अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने संगठन के कामों की जानकारी ली और इसे मजबूत करने पर जोर दिया। सांसद भट्ट ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए विधायक पद के दावेदारों की जानकारी भी ली।

भट्ट ने बताया कि यह बैठक का उद्देश्य बूथों के कामकाज और उनके सत्यापन की स्थिति जानना था। उन्होंने कहा कि बैठक में आए नामों में से चुनाव के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। भट्ट ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके मन की बात संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अक्षय अरोरा ने बताया कि सांसद भट्ट ने कई नेताओं से अलग-अलग वार्ता की। इनमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार शामिल थे।

अक्षय अरोरा के अनुसार, सांसद भट्ट ने विपिन जल्होत्रा, संजीव कुमार सिंह, अजय तिवारी, सुरेश पपनेजा, संजीव खन्ना, कमलेंद्र सेमवाल, विवेक सक्सेना, सुभाष तनेजा, श्रीकांत राठौर, राकेश गुप्ता, कमलेश बजरंगी, सुरेश गंगवार, नरेंद्र सिंह टाकुली, सचिन चावला और राजीव सक्सेना से भी बात की। उन्होंने इन सभी नेताओं के मन को टटोला। यह वार्ताएं व्यक्तिगत रूप से की गईं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गराया, दिनेश भाटिया, लवी सहगल, अमित पुरोहित, कमलेश कुमार दुबे और अमृपाल सिंह भी मौजूद रहे।

किच्छा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की बात कोरी अफवाह : शुक्ला
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की बात को कोरी अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी के आदेश को सभी को मानना पड़ता है। यह भाजपा की संस्कृति है। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अगर पार्टी उन्हें किच्छा से चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो वे तैयार हैं। यदि रुद्रपुर से लड़ने का आदेश मिलेगा तो भी वे चुनाव लड़ने को तैयार रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed