फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11 Lakhs Fraud In The Name Of Buisness

Udham Singh Nagar News: ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 12 May 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
11 Lakhs Fraud In The Name Of Buisness
तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। एक युवती ने पिता और बेटे समेत तीन लोगों पर ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने खुद को एक कंपनी का मालिक बताते हुए फर्जी एग्रीमेंट किया।

तहरीर में कुंडेश्वरी निवासी रत्नांगी ने कहा है कि सहपाठी होने के चलते उसकी कुमाऊं कालोनी कचनलगाजी निवासी भारत उपाध्याय से जान पहचान थी। मार्च 2022 में भारत ने उससे कहा कि वह और उसके पिता आनलाइन व्यापार करते हैं। 24 अप्रैल 2022 को उन्होंने खुद को एग्रीमेन्ट क्यूनेट कंपनी का मालिक बताकर एक एग्रीमेंट साइन किया। भारत ने अपने और दिल्ली निवासी देवेंद्र खंडेलवाल के खाते में उससे 11 लाख रुपये जमा करा लिए। यह रकम उसने गूगल पे व अन्य माध्यम से जमा कराई। ट्रेनिंग के लिए ये लोग उसे दिल्ली व भोपाल भी ले गए। उन्होंने उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि ये लोग कंपनी के मालिक नहीं हैं। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी भारत उपाध्याय, भुवन चंद्र उपाध्याय व देवेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed