{"_id":"5bc39506bdec2269332767b2","slug":"101539544326-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के ग्राम तल्ली डीनी पहाड़पानी तहसील धारी (नैनीताल) निवासी रमेश चंद्र (32) पुत्र दुर्गा राम किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में स्थित सांई इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड था। रविवार सुबह करीब छह बजे रमेश अचानक बेहोश हो गया। आननफानन में अन्य गार्ड उसे पहले निजी और फिर जिला अस्पताल ले ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के साथियों से घटना की जानकारी ली। सुरक्षा गार्डों ने बताया कि मृतक आदर्श कॉलोनी में किराए पर रहता था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। इधर, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। माना जा रहा है कि हार्टअटैक की वजह से गार्ड की मौत हुई होगी। मृतक के परिवार में पत्नी इंद्रा देवी के अलावा पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। ब्यूरो