{"_id":"59651af24f1c1b197e8b464d","slug":"101499798258-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर ना होने से परेशान हैं महिला मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर ना होने से परेशान हैं महिला मरीज
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। शासन-प्रशासन के दावे और वादे हवाई साबित हो रहे हैं। सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। यहां आठ पदों के सापेक्ष मात्र दो डाक्टर ही तैनात हैं। महिला डाक्टर न होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रसव पीड़िता को अन्यत्र रेफर करना पड़ता है।
तीन महीने पहले नगर के अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेष डा. इंदिरा राजेश उत्तर यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दी गई थीं। उनके बाद प्रदेश सरकार ने यहां के चिकित्सा अधीक्षक डा. एस राम और वरिष्ठ डा. दर्शन सिंह का तबादला कर दिया। इन दोनों के तबादले के बाद यहां दो डाक्टर और एक महिला डाक्टर भेजने की घोषणा सरकार द्वारा की गई, लेकिन एकमात्र डा. गोविंद बल्लभ पगड़िया ही यहां भेजे गए। महिला समेत दो डाक्टर की तैनाती की घोषणा कोरी सबित हुई।
अस्पताल कार्यालय के अनुसार, अस्पताल में इस समय चिकित्सा अधीक्षक, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 2 पद के अलावा महिला चिकित्साधिकारी का पद सृजित है। इन पदों में से इस समय केवल बाल रोग विशेषज्ञ डा. दुबे और डा. पंगरिया ही तैनात हैं। बाकी 6 पद खाली पड़े हैं। यहां हर रोज 200 से 300 मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई मरीज तो बिना इलाज के ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वैसे यहां पर डा. आरसी गर्ग और डा. पीडी पांडे संविदा पर हैं। इन दोनों डाक्टरों पर शांतिपुरी के अस्पताल की भी जिम्मेदारी है यह दोनों एक-एक दिन शांतिपुरी में बैठते हैं। कुल मिलाकार डाक्टरों के बिना अस्पताल की व्यवस्था बुरी तरह चरमराई पड़ी है।
21 से बेमियादी धरने का ऐलान
किच्छा। सरकारी अस्पताल में महिला डाक्टर की तैनाती और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पनेरू ने बताया कि अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर पिछले दिनों आंदोलन भी किया लेकिन शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। गर्भवती महिलाओं के परिजन भटकते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। महिला कर्मचारी मनचाही जगहों पर रेफर करती हैं। उन्होंने चेतवानी दी कि 21 को वह धरना शुरू करेंगे।