फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100 percent employement should be provided

जॉब कार्डधारकों को सौ फीसदी रोजगार मिले : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
100 percent employement should be provided
रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करतीं डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने सांसद निधि, विधायक निधि, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रोथ सेंटर आदि की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्य की अवशेष धनराशि को संबंधित क्षेत्र में व्यय करते हुए कार्यों को पूरा करें। यदि किसी अधिकारी और कर्मचारी के स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिस विकासखंड की प्रगति रिपोर्ट कम है, संबंधित अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रगति बढ़ाएं। मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों को सौ फीसदी रोजगार देना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीपीओ काशीपुर को कार्यशैली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने डीडीओ को निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवनों की प्रगति रिपोर्ट दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि जिन तालाबों में अतिक्रमण है, उनको चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने आजीविका पैकेज मॉडल के तहत हो रहे कार्यों में सितारगंज, रुद्रपुर और जसपुर के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सांसद और विधायक निधि के तहत किए जा रहे कार्यों को जल्द पूरा करें। डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने कहा कि आधार सीडिंग के तहत जिले में 94 हजार 808 मजदूर कार्य कर रहे है। इनमें से 94 हजार 774 मजदूरों का डाटा एमआईएस में दर्ज हो चुका है। जिले में जारी किए 1,14,601 जॉब कार्डों में से 64,441 कार्ड संचालित हैं।

रीजेनरेशन के लिए 1543 के सापेक्ष 1484 रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन हो चुके हैं। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed