फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 lakh in the name of getting loan from businessman cheated

लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायी से 10 लाख ठगे

Sun, 08 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Sun, 08 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर। बैंक से 50 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविंद्र नगर निवासी व्यवसायी परितोष सरकार पुत्र चितरंजन सरकार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। उसकी मुलाकात मूल रूप से कोलकाता निवासी एक व्यक्ति से हुई, उसने आईसीआईसीआई बैंक से 50 लाख का लोन दिलाने की बात कही।

विज्ञापन


परितोष के मुताबिक कोलकाता निवासी उक्त व्यक्ति ने अपने दो साथियों से भी उसकी मुलाकात कराई, जिन्हें उसने बैंक अधिकारी बताया। बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से उसने बैंक में खाता भी खुलवा दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने 20 प्रतिशत मार्जिन मनी खाते में जमा कराने को कहा, जिस पर उसने खाता संख्या 053301535285 में 10 लाख रुपए भी जमा करा दिए।
विज्ञापन


कुछ ही समय बाद जब छह जुलाई 2016 को जब उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो खाते से रकम निकल चुकी थी। परितोष का कहना है कि उसने खाते से कोई रकम नहीं निकाली। जब बैंक अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संजय के मोबाइल पर फोन किया तो उसका और उसके साथियों का स्विच ऑफ मिला। काफी प्रयास के बावजूद उनसे संपर्क नहीं होने पर पीड़ित ने तीनों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed