{"_id":"589f696d4f1c1bb61f378377","slug":"10-furnaces-broke-liquor-1200-liters-of-alcohol-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 10 भट्ठियां तोड़ीं, 1200 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की 10 भट्ठियां तोड़ीं, 1200 लीटर शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने शनिवार को जिले में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब की दस भट्ठियों को तोड़ दिया। मौके से 1200 लीटर अवैध शराब बरामद के साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई और हजारों लीटर लाहन नष्ट किया गया।
ज्वाइंट आबकारी आयुक्त केके कांडपाल, सहायक आयुक्त आलोक शाह, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा के साथ ही काशीपुर, बाजपुर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारकर अवैध शराब की दस भट्ठियां पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस दौरान अवैध शराब की भट्ठियों से 1200 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई। टीम ने अवैैध शराब भट्ठियों से 30 हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया। विभागीय अधिकारियों ने कहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में संजय मोरल, हेमराज चौहान, महेश, जगदीश कुमार, प्रमोद, संतोष लोहनी, हीराबल्लभ भट्ट, चंद्रप्रकाश भट्ट आदि भी थे।