{"_id":"68a232df64539674e10f95f7","slug":"10-crore-fund-will-soon-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-128715-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समस्या हुई हल, अब होगा 10 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समस्या हुई हल, अब होगा 10 करोड़ का भुगतान
Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनरेगा की सामग्री मद की धनराशि जारी करने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो पाया। इसका कारण रहा पहले अन्य जिलों की तरफ से किए गए भुगतान तकनीकी दिक्कत के चलते निरस्त हो गए।
अब तकनीकी समस्या का समाधान कर लिया गया है। इसके बाद अब एक-दो दिन में जिले के लिए जारी 10 करोड़ की धनराशि का भुगतान हो सकेगा। केंद्रीय योजना के तहत गांवों में श्रम व सामग्री के 60:40 अनुपात से विकास कार्य कराए जाते हैं।
जिले में सामग्री मद के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24, 24-25 से लेकर अभी तक 25.10 करोड़ रुपये की देनदारी बनी हुई है। सामग्री मद की धनराशि बीते वित्तीय वर्ष के मार्च माह में आई थी।
विज्ञापन
इसमें भुगतान किए जाने के बाद भी यह पूरी न हो सकी। इधर लगातार ग्राम पंचायतों की तरफ से धनराशि की मांग की जा रही थी। इस पर शासन ने 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो 06 अगस्त को डोंगल के जरिए भुगतान किए जाने थे।
इसी बीच अन्य जिलों की तरफ से किए गए भुगतान निरस्त होने पर ऊधमसिंह नगर में भुगतान प्रक्रिया को रोक दिया गया। शासन की तरफ से तकनीकी समस्या का समाधान किए जाने के बाद अब फिर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।