{"_id":"60a2a7bf8ebc3e8daa00435a","slug":"1-26-crore-rupees-released-to-purchase-the-health-eqipment-rudrapur-news-hld4246622197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 1.26 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 1.26 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अजय भट्ट ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर नैनीताल जिला प्रशासन को उपकरण खरीद के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि जारी करने के बाद अब ऊधमसिंह नगर जिले के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपये सांसद निधि से मंजूर किए हैं। सांसद भट्ट ने बजट स्वीकृति का पत्र डीएम ऊधमसिंह नगर को जारी किया है। इसके साथ ही सांसद निधि के नोडल अधिकारी नैनीताल के डीएम को तत्काल धनराशि ऊधमसिंह नगर डीएम को अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि प्लाज्मा सेपरेटर मशीन के लिए 28 लाख रुपये, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के लिए चार लाख 32 हजार रुपये, पल्स ऑक्सीमीटर के लिए सात लाख 84 हजार रुपये, वेंटिलेटर के लिए 43 लाख 32 हजार, हाई फ्लो नेजल कनूला के लिए 12 लाख 54 हजार 400 रुपये, मल्टी पैरा मॉनीटर के लिए छह लाख 72 हजार रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा ऑटोमेटिक सैनिटाइजर डिसपेंसर के लिए 44 हजार 800 रुपये, रेपिड एंटीजन किट के लिए 12 लाख 93 हजार 600 रुपये, ईसीजी मशीन के लिए एक लाख 800 रुपये, बाईपैप के लिए पांच लाख 32 हजार, ग्लूकोमीटर के लिए आठ हजार 400 रुपये, स्टेथोस्कोप के लिए 11 हजार 200 रुपये, प्रिंटर स्कैनर सहित के लिए 11 हजार 200 रुपये, मोबाइल एक्सरे मशीन के लिए तीन लाख 92 हजार, अवरक्त थर्मामीटर के लिए 22 हजार 400 रुपये दिए गए हैं।
कहा कि प्लाज्मा सेपरेटर की मशीन नहीं होने से ऊधमसिंह नगर में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अब जिला मुख्यालय पर प्लाज्मा सेपरेटर मशीन होने के बाद प्लाज्मा दान देने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी।