फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1.15 lakh cash seized from the car of Alto Rudrapur to Bilaspur was brought funds

आल्टो कार से जब्त की 1.15 लाख की रकम बिलासपुर से रुद्रपुर लाई जा रही थी रकम

Sun, 22 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
1.15 lakh cash seized from the car of Alto Rudrapur to Bilaspur was brought funds
रुद्रपुर कोतवाली में बरामद नगदी के संबंध में पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रशासन की निगरानी टीम ने शनिवार को रामपुर रोड पर एक आल्टो कार से बरामद 1 लाख 15 हजार 800 रुपए की नगदी जब्त कर ली। नगदी को एक प्रतिष्ठान का कर्मचारी रुद्रपुर बैंक में जमा करने ले जा रहा था। आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन



 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को प्रशासन की निगरानी टीम पुलिस के साथ रामपुर रोड पर आरटीओ चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम प्रभारी पीसी जोशी ने बिना नंबर की एक आल्टो कार की चेकिंग की तो उसमें 1,15,800 रुपए की रकम बरामद हुई। नगदी के बारे में कार चालक अमाऊं खटीमा निवासी चंद्रशेखर पंत से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नकदी बिलासपुर रोड स्थित अमित ऑटो व्हील प्रतिष्ठान की है, जिसे वह आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराने जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर फर्म के स्वामी विपिन भाटिया भी वहां पहुंच गए। वहीं एसडीएम पंकज उपाध्याय भी वहां पहुंचे और फर्म स्वामी से बरामद नकदी के बारे में जानकारी ली। बरामद की गई नगदी को आयकर विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नगदी के संबंध में सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए जाने पर ही नगदी वापस की जाएगी। चेकिंग के दौरान एसआई बीएस बिष्ट, जितेंद्र मेहता, बलवंत सिंह आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed