{"_id":"56ff60564f1c1b5b60f00119","slug":"two-head-new-born-child-admitted-in-cmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में जन्मा दो सिर वाला बच्चा महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में जन्मा दो सिर वाला बच्चा महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
दो सिर वाला बच्चा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्मे दो मुंह वाले बच्चे को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाल रोग विभाग के चिकित्सक लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को बच्चे के कई टेस्ट किए गए। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही बच्चे के उपचार को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के बाल रोग विभाग के डा. गिरीश गुप्ता ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में परेशानी और शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते रेफर किया गया। शिशु को लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है, जिससे धीरे-धीरे उसकी तबियत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को शिशु के सीटी स्कैन, इको समेत कई अन्य टेस्ट किए गए। टेस्ट की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही शिशु की तबियत और उसके उपचार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चे को अलग करने के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी केवल बच्चे का जीवन बचाने और स्वास्थ्य सुधारने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। तबियत सामान्य होने के बाद ही बच्चे को अलग करने पर काम होगा।