फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   truck jumped in to trend, two died.

300 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, एक घायल

Thu, 12 May 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 May 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
truck jumped in to trend, two died.
ट्रक एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित सोनल-कंडारा मोटर मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात सोनल-कंडारा मोटर मार्ग पर एक ट्रक संख्या UK07 CC 2724 निर्माण सामग्री लेकर सिलंगी से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था। सैंज गांव के निकट लगभग साढ़े दस बजे सैंज गांव के निकट ट्रक ‌अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


खाई में गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के वक्त ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे। सुबह लोगों को हादसे के बारे में पता चला तो पुलिस की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही मृतकों और घायल की पूरी जानकारी

truck jumped in to trend, two died.
ट्रक के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : AmarUjala

सूचना पर पहुंची टीम ने राहत व बचाव शुरू किया। चालक रमेश लाल निवासी सिमली (चमोली), सौरभ पुत्र राजू निवासी सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो चुकी थी। जबकि अर्जुन सिंह (22) पुत्र महेर चंद्र निवासी सरसावा सहारनपुर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

घायल अर्जुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed