{"_id":"572596904f1c1b54035cce6a","slug":"truck-burnt-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराकर ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराकर ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 01 May 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार जिले में नजीबाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात बिजली के खंभे से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
समय रहते चालक और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक पूरा ट्रक जल चुका था। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे चिड़ियापुर में वन विभाग की चौकी के पास हुई।
हरिद्वार की ओर से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसा होते ही बिजली के तार टूटकर ट्रक के ऊपर आ गिरे। जिसपर ट्रक के पहियों में आग लग गई। यह देखकर चालक और क्लीनर ट्रक से छलांग लगाकर भाग गए। देखते ही देखते पूरे ट्रक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में दमकल कर्मी भी पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि चालक और परिचालक की जान बच गई। चालक के मिलने पर ट्रक के अनियंत्रित होने के संबंध में पूछताछ की जाएगी। ट्रक में बिजली के खंभे लदे हुए हैं।