{"_id":"25664eb17cec37a7387faa8f6e8a5277","slug":"transfer-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होंगे शिक्षकों के तबादले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होंगे शिक्षकों के तबादले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Sep 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले खोल दिए हैं।
विज्ञापन
अब हर हाल में 15 सितंबर तक अनिवार्य तबादलों के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। आपदा प्रभावित पांचों जिलों में भी यही व्यवस्था रहेगी। प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण शिक्षकों के तबादलों पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी थी।
पढ़ें, देश के टॉप शिक्षकों में दून की छाया भी शामिल
विज्ञापन
हाल ही में हाईकोर्ट ने इस रोक को समाप्त कर तबादला करने का आदेश दिया। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने तबादलों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। गुरुवार को सचिव विद्यालयी शिक्षा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अनिवार्य तबादलों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
15 सितंबर तक हर हाल में तबादला आदेश जारी हो जाएंगे। यह आदेश आपदा प्रभावित जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी लागू होगा।
पढ़ें, इनके एक आइडिया ने बदल दी जिदंगी
अनुरोध के आधार पर 31 अक्तूबर तक तबादले होंगे, इनमें थोड़ी रियायत देते हुए सिर्फ उन्हीं शिक्षकों का स्थानांतरण होगा, जो गंभीर रूप से बीमार हैं अथवा जिन शिक्षकों के बेटा-बेटी मानसिक बीमार हैं या फिर विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता शिक्षिका हो। अनुरोध पर तबादले के बाकी आवेदनों पर विभाग 31 दिसंबर तक आदेश जारी कर देगा, लेकिन इनका क्रियान्वयन अप्रैल 2014 से होगा।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें