फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   three people wanted to rape with student

अधेड़ों पर छाई 'जवानी', आठवीं की छात्रा के कपड़े फाड़े

Thu, 03 Oct 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 03 Oct 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
three people wanted to rape with student

हरिद्वार के भूतपवाला में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के तीन लोगों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छीनाझपटी में छात्रा के कपड़े फट गए। छात्रा के चिल्लाने पर राहगीरों के जमा होते ही तीनों फरार हो गए।

विज्ञापन


बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पढें, ...जब देवदूत बन गए थे मुजफ्फरनगर के लोग


तीनों की उम्र करीब 40 साल

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्रा किसी काम के लिए घर से निकली थी। पीपलवाली-रानी गली में पहले से ही घात लगाए तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। तीनों की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वह घबरा गए। एक बार छूटने के बाद उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की गई। इसके चलते बच्ची के कपड़े फट गए। राहगीरों के जमा होने से आरोपी घबरा गए। बच्ची उनके चंगुल से छूट किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा आरोपियों का सुराग
बदहवास हालत में छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सप्तऋषि चौकी पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया।


चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की शिकायत मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर लोगों से मदद मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed