{"_id":"572f2e0d4f1c1b01045cd854","slug":"theft-in-cigarette-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के गोदाम में फिर चोरों ने बोला धावा, लाखों की सिगरेट चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट के गोदाम में फिर चोरों ने बोला धावा, लाखों की सिगरेट चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 May 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
theft in cigarette godown
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सिगरेट चोरी की वारदातों पर विराम नहीं लग पा रहा है। शनिवार रात को चोरों ने पटेलनगर क्षेत्र में एक एजेंसी के ताले तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के साथ करीब आठ लाख रुपये की सिगरेट चुरा ली।
विज्ञापन
वारदात से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने शनिवार को प्रेमनगर में सिगरेट चोरी का खुलासा किया था।
पटेलनगर क्षेत्र के पाम सिटी निवासी जय सिंह कश्यप का पथरी बाग चौक के पास जिज्ञासा इंटरप्राइजेज के नाम से सिगरेट का कारोबार है।
शनिवार रात को चोरों ने पहले शटर को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी न मिलने पर ताले तोड़ दिए। शीशे का लॉक खुला होने के कारण चोरों को अंदर जाने में दिक्कत नहीं हुई। सिगरेट समटने के साथ चोरों ने अलमारी में रखे हुए साढे़ तीन लाख रुपये भी साफ कर दिए।
विज्ञापन
रविवार सुबह चोरी का पता लगा तो हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर आ गए। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की। व्यापारी जय सिंह कश्यप ने पुलिस को बताया कि नकदी अलमारी तोड़कर निकाली गई है, जबकि आठ लाख रुपये की सिगरेट चोरी हुई है।
विज्ञापन
व्यापारी नेता वेद सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र में सिगरेट चोरी की यह सातवीं घटना है। इनमें से कई घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने कई लाख की सिगरेट चोरी कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को छह चोरों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया था।
पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को लेकर कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सिगरेट प्रतिष्ठानों में चोरी की घटना में नया गैंग सामने आ रहा है।
- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर