फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   The Prime Minister appreciated the efforts of ITBP

प्रधानमंत्री कहिन...शाबाश हिमवीर

Fri, 12 Jul 2013 10:12 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
 The Prime Minister appreciated the efforts of ITBP

आईटीबीपी के महानिदेशक अजय चड्ढा ने 12वीं वाहिनी मुख्यालय मातली पहुंचकर आपदा में हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा के दौरान बल के हिमवीरों की ओर से चलाए गए राहत और बचाव अभियान की सफलता के लिए उन्हें शाबासी दी।

विज्ञापन


महानिदेशक अजय चड्ढा ने बताया कि स्वयं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आईटीबीपी के प्रयासों की सराहना की है। यहां पहुंचे महानिदेशक ने बाढ़ में आईटीबीपी के मातली कैंपस में हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद हुई सैनिक सभा में वाहिनी के सेनानी आरएस चंदेल ने आपदा के दौरान वाहिनी के जवानों की ओर से चलाए गए खोज एवं बचाव अभियान तथा राहत कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 12वीं वाहिनी के जवानों ने गंगोत्री घाटी से 5400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रभावितों को निशुल्क भोजन एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। महानिदेशक चड्ढा ने कहा कि सीमाओं के साथ ही आंतरिक सुरक्षा में योगदान के साथ ही आईटीबीपी के जवान आपदा राहत के कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। स्वयं प्रधानमंत्री ने दूरभाष पर आईटीबीपी को इसके लिए शाबासी दी है।

जवानों की हौसला अफजाई कर महानिदेशक लौट गए। इस मौके पर नॉर्दर्न फ्रंटियर के आईजी आईएस नेगी, डीआईजी देहरादून अमित प्रसाद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed