फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   The biggest tax theft caught in Uttarakhand

उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी 'चोरी'

Thu, 12 Sep 2013 11:39 AM IST
हरिद्वार/देहरादून
हरिद्वार/देहरादून Updated Thu, 12 Sep 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
The biggest tax theft caught in Uttarakhand

हरिद्वार, रुड़की में अब तक की सबसे बड़ी वाणिज्य कर चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने इन स्थानों की खाद्य तेलों की छह फर्मों पर छापा मारकर सवा दो सौ करोड़ कर चोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग पिछले चार माह से इन फर्मों की गतिविधियों की निगहबानी कर रहा था। फर्मों के तमाम दस्तावेज सील कर दिए गए हैं। घोटालेबाज फर्में दून के आढ़त बाजार, पटेलनगर में भी शाखाएं खोलकर कारोबार कर रही थीं।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारबाबा का हुआ 'महाभिषेक'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, विभाग ने कर चोरी में पकड़ी गई फर्मों के नामों के खुलासे से इंकार किया है। वाणिज्य कर आयुक्त सौजन्या के नेतृत्व में हरिद्वार और देहरादून की विशेष जांच शाखा को खाद्य तेल आपूर्ति करने वाली छह बड़ी फर्मों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पढ़ें, झील में 'डूब' सकते हैं चारों धाम


विशेष जांच शाखा की पड़ताल में यह गड़बड़झाला सामने आया। इस शाखा के उच्चाधिकारी शहाब अली, सुरेश कुमार और ज्वाइंट कमिश्नर पीएस नगन्याल की टीम ने छापों को अंजाम दिया।

अन्य राज्यों से भी मांगा था ब्योरा
ये फर्में दूसरे राज्यों, विशेषकर राजस्थान, मध्य प्रदेश से खाद्य तेल मंगाती थीं। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने जांच के दौरान इन राज्यों की खाद्य तेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज मंगाए थे, लेकिन इसका ब्योरा फर्मों ने वाणिज्य कर विभाग को नहीं दिया।

टैक्स, पेनाल्टी वसूली जाएगी
वाणिज्य कर विभाग ने पांच फीसदी टैक्स के अलावा पेनाल्टी वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए फर्मों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। उन्हें भी उनका पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। कर चोरी के पकड़ में आने के बाद रुड़की, हरिद्वार समेत दून के व्यापारियों में हड़कंप है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed