फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   all dham are in danger

झील में 'डूब' सकते हैं चारों धाम

Mon, 09 Sep 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Sep 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
all dham are in danger

उत्तराखंड की केदारघाटी में चोरबाड़ी ग्लेशियर तबाही की मुख्य वजह बनकर सामने आया। उत्तराखंड में कुल 948 ग्लेशियर हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जो बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धामों के इर्द-गिर्द स्थित हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, अब पुल को फोल्ड कर कहीं भी ले जाएं
विज्ञापन


खुद ग्लेशियर विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर केदार घाटी स्थित चोरबाड़ी झील (गांधी सरोवर) में अत्यधिक बरसात कहर बरपा सकती है तो चारों धाम में यह नौबत कभी भी आ सकती है। ग्लेशियर इनवेंटरी तो बनाई गई है, लेकिन इनसे बनने वाली झीलों का आंकड़ा मौजूद नहीं, लिहाजा इनकी निगाहबानी बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, केदारघाटी के जंगलों में मिले 57 शव


ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लोफ) कभी भी नुकसान खड़ा कर सकती है। जरूरत इनकी मैपिंग की है ताकि अंदाजा हो कि किस कदर खतरा सामने है।

निगहबानी जरूरी
वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के ग्लेशियर विशेषज्ञ डा. डीपी डोभाल के अनुसार ग्लेशियोलाजी सेंटर लगातार अध्ययन करता रहा है। बदरीनाथ में सतोपंथ, हरवा, केदारनाथ में चोरबाड़ी, गंगोत्री में गंगोत्री, जबकि यमुनोत्री में खतलिंग, बूढ़ा केदार जैसे बड़े ग्लेशियर हैं।

अत्यधिक बारिश की स्थिति में झील फटती है और अत्यधिक पानी डाउनस्ट्रीम बहता है, जो तबाही का कारण बनता है।

नेपाल तक कर चुका ग्लोफ मैपिंग
आपदा से निपटने के लिए नेपाल से सीखने की जरूरत है। वह न केवल ग्लेशियर, बल्कि इससे बनने वाली झीलों की इनवेंटरी तैयार कर चुका है। वहां एक हजार के आस-पास इस तरह की झीलें हैं।

पढ़ें, केदारघाटी में दो दिनों में मिले 122 शव

अलबत्ता, वहां खतरे की बात इसलिए ज्यादा है, क्योंकि ज्यादातर झीलें ग्लेशियर के आगे की तरफ बनी हैं। लेकिन अगर बारिश का ग्राफ बहुत ऊपर रहे तो ग्लेशियर के किसी भी तरह बनी झील से खतरा होगा।

झीलों के फटने से बचने को सुझाव
ग्लेशियर निर्मित झीलों की इनवेंटरी तैयार कराई जाए
इनका वैज्ञानिक अध्ययन हो, इसके लिए कमेटी बने
इनका निरीक्षण हो, इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाए
ग्लेशियरों के इर्द-गिर्द एक निश्चित दायरे में प्रवेश पर रोक हो

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed