फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Zila Panchayat swings into action following complaint; issues letter for garbage collection.

Tehri News: शिकायत के बाद जागा जिला पंचायत, कूड़ा उठाने को जारी किया पत्र

Mon, 31 Aug 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 31 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Zila Panchayat swings into action following complaint; issues letter for garbage collection.
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग बाजार में लंबे समय से बनी कूड़ा निस्तारण की समस्या की शिकायत के बाद जिला पंचायत अब हरकत में आई है। तहसील दिवस में दर्ज शिकायत का संज्ञान लेने के बाद जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई ठेकेदार को तत्काल कूड़ा उठान और निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी गणेश भट्ट की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि ग्राम परोगी निवासी राजेश सिंह सजवाण ने तहसील दिवस में नैनबाग में कूड़ा निस्तारण नहीं होने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद संबंधित सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि कूड़ा वाहन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिला पंचायत अथवा विकासखंड कार्यालय के वाहन से संबंधित स्थानों से कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

नैनबाग बाजार में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कार्रवाई के फोटो और वीडियो जिला पंचायत के सफाई संबंधी समूह में भेजने को कहा। शिकायतकर्ता राजेश सिंह सजवाण का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने से बाजार की स्वच्छता और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। अब देखना होगा कि जिला पंचायत के निर्देश धरातल पर उतर पाता है या नहीं। उन्होंने नैनबाग बाजार में नियमित कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि बाजार की सफाई के साथ यमुना नदी को भी प्रदूषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed