{"_id":"63596e4983b02075426591a5","slug":"zayka-will-help-in-the-production-of-vegetables-and-fruits-new-tehri-news-drn426527081","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी और फलों के उत्पादन में जायका करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी और फलों के उत्पादन में जायका करेगी मदद
विज्ञापन
टिहरी जिले के चार ब्लॉकों में किसानों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जायका (जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी) परियोजना ने हाथ आगे बढ़ाया है। नवंबर प्रथम सप्ताह से क्लस्टर वाइज सब्जी और फलोत्पादन के क्षेत्र में जायका परियोजना का कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 800 किसानों को परियोजना से लाभ मिलेगा।
जिला उद्यान अधिकारी पीके त्यागी ने बताया कि थौलधार, नरेंद्रनगर, जौनपुर और चंबा ब्लॉक में जायका परियोजना सरकार के साथ काम करेगी। नवंबर से थौलधार ब्लॉक के ज्वारना, नरेंद्रनगर ब्लॉक के खाड़ी, जौनपुर ब्लॉक के बटवालधार और चंबा ब्लॉक के चोपड़ियाल गांव में प्रत्येक क्लटर में 200-200 किसानों को चिह्नित कर उन्हें कृषि और फसल उत्पादन के लिए तकनीकी और अन्य सहयोग दिया जाएगा।
जायका परियोजना के तहत इन क्षेत्रों में पौधरोपण, क्षमता विकास प्रशिक्षण, प्रोसेसिंग, प्रसंस्करण, बाजार उपलब्ध कराने के अलावा जरूरी सहयोग मिलेगा। इससे क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी आर्थिकी बढ़ेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली फसल, फल की भी देश-विदेश में पहचान बनेगी। साथ ही डिमांड भी बढ़ेगी। ईएपी (एक्टर्नल एडेड प्रोजेक्ट) केंद्रीय योजना के तहत केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार और जायका मिलकर परियोजना को उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में शुरू करेगी।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी त्यागी ने बताया कि जायका परियोजना के तहत जौनपुर और थौलधार ब्लॉक में आलू, मटर की सब्जी की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। चंबा ब्लॉक क्षेत्र में पूलम और नरेंद्रनगर ब्लॉक के गांवों में अदरक की खेती को परियोजना में शामिल किया गया है।