फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth-young woman eaten by poison, the young woman's death

युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत

Thu, 26 Nov 2015 06:54 PM IST
कंडीसौड़ (टिहरी)
कंडीसौड़ (टिहरी) Updated Thu, 26 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के एक छात्रा और एक छात्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। छात्रा की मौत हो गई और छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट अस्पताल देहरादून रेफर किया गया।
विज्ञापन


धमाडी गांव निवासी अनिता (19) पुत्री चरण सिंह मैंडखाल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार रात को उसने घर में विषाख्त पदार्थ खा लिया था, लेकिन परिजनों को पता नहीं चल पाया। सुबह जब परिजनों को वह कमरे में बेहोश मिली, तो परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ ले आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मजरवाल गांव निवासी संदीप (19) पुत्र जय सिंह भी इसी विद्यालय में 12वीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल आया था।
विज्ञापन


स्कूल में छुट्टी का प्रार्थनापत्र देकर वह घर लौट गया। घर पहुंचने पर उसने विषाख्त पदार्थ खा लिया। अपराह्न के समय वह घर में बेहोश मिला। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार जगत सिंह धनोला ने बताया कि दोनों के परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed