फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth of Toli village dies of cardiac arrest in Abu Dhabi

आबूधाबी में तोली गांव के युवक की हृदयगति रुकने से मौत

Wed, 08 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Youth of Toli village dies of cardiac arrest in Abu Dhabi
टिहरी के तोली गांव निवासी भगवान सिंह की दुबई के आबूधाबी में हुई मौत। फाइल फोटो। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव एक युवक की दुबई के आबूधाबी में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। विदेश में युवक की मौत पर परिजन गमगीन है। छह दिसंबर को युवक घर से दुबई के लिए निकाला था, लेकिन सात दिसंबर जैसे ही युवक वहां पहुंचा उसके दो घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने सरकार से मृतक का शव गांव लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाती कठूड पट्टी के तोली निवासी भगवान सिंह (39) पुत्र स्व. चंदन सिंह दुबई के आबूधाबी में दो साल से एक होटल में नौकरी करता था। भगवान सिंह डेढ़ माह पहले छुट्टी लेकर गांव आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह छह दिसंबर को सुबह दुबई के लिए निकला था। सात दिसंबर को दोपहर में भगवान सिंह अबुधाबी पहुंचा। पहुंचने के बाद उसने पत्नी को फोन कर सकुशल आबूधाबी पहुंचने की सूचना दी थी, लेकिन इसके एक घंटे बाद सीने में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक के बुआ का लड़का कमल रगड़वाल ने बताया कि आबूधाबी से भगवान सिंह के दोस्तों ने टेलीफोन पर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की बुजुर्ग मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव गमगीन है। बताया कि मृतक के शव को गांव लाने के लिए दुबई की उस कंपनी के साथ बातचीत की जा रही है, जहां भगवान सिंह नौकरी करता था। कंपनी के अधिकारियों ने दो-तीन दिन शव को घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed