फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth drowned in Jalkur river, death

जलकुर नदी में बहा युवक, मौत

Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Jalkur river, death
जलकुर नदी किनारे कपड़े धोने गया एक युवक नदी में बह गया। घटना स्थल से दो किमी दूर नदी से युवक का शव बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे बैल्डोगी गांव निवासी प्रमोद लाल (28) पुत्र सिद्धि लाल गांव के समीप ही जलकुर नदी किनारे कपड़े धो रहा था। एकाएक नदी का जलस्तर बढ़ने से युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे बहते हुए देखा। जब तक लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक वह काफी दूर तक बह चुका था और उसका पता नहीं चल पा रहा था। ग्राम प्रधान लोकपाल सिंह कंडियाल की सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप शाह मौके पर पहुंचे। शाम को करीब छह बजे घटना स्थल से दो किमी दूर सेरा गांव के समीप नदी से पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव बरामद किया। सीएचसी चौंड में पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रधान कंडियाल ने बताया कि युवक होटल में नौकरी करता था और पिछले पांच माह से घर में ही रह रहा था। वह अपने पीछे मां-पिता और चार भाई बहनों को छोड़ गया है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, देवी सिंह पंवार, जसवीर कंडियाल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed