फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth arrested for killing elderly woman

बुजुर्ग महिला की हत्या में युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for killing elderly woman
पुलिस ने काफुलधार में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के लिए पानी मांगने पर हुए विवाद में युवक ने महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में लामरीधार पट्ट के ग्राम काफुलधार में 18 जून को 75 वर्षीय भामा देवी पत्नी स्व. कलम सिंह पंवार का शव खेत में मिला था। 20 जून को उनकी बेटी उर्मिला देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए हिंडोलाखाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पत्थरों के नीचे दबाए गए शव पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद मामले में वीरेंद्र सिंह पंवार उर्फ विपिन (28) निवासी ग्राम कफलना पट्टी लामरीधार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वह 14 जून को दो दोस्तों के साथ काफुलधार गया था। कुछ देर बाद उसके दोस्त वापस लौट गए। लेकिन वीरेंद्र सिंह वहीं रुक गया और शराब पीने के लिए बुजुर्ग महिला से पानी मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर उसने महिला को धक्का दे दिया। सिर पत्थर से टकराने से महिला की मौत हो गई। खेत में शव को पत्थरों से दबाने के बाद आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी दिल्ली चला गया, लेकिन वहां काम नहीं मिलने पर गांव लौट आया। जांच में नाम सामने आने पर नौ जुलाई को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससपी ने बताया कि कमीज पर खून के निशान लगने पर आरोपी महिला के पति की कमीज पहनकर भागा था। निशानदेही पर दोनों कमीज बरामद कर ली गई हैं। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed