फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Young man injured in mutual enmity, accused arrested

आपसी रंजिश में युवक को पीटकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in mutual enmity, accused arrested
बालगंगा तहसील में दल्ला पटवारी क्षेत्र के ग्राम म्यार में चार लोगों ने एक युवक की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बालगंगा तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घायल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि छह अप्रैल को एक ही परिवार के चार लोगों ने सुरेश सिंह पंवार के घर में घुस कर उनके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी बेलेश्वर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को गांव में हुई बैठक के दौरान सुरेश सिंह की गांव के नैन सिंह पुत्र दर्शन सिंह से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही नैन सिंह अपने भाई मोर सिंह, कृष्ण सिंह और अमन सिंह के साथ सुरेश के घर जा धमके और गाली गलौच करने लगे। बताया गया कि सुरेश अपने घर में दरवाजा बंद कर कमरे में छिप गया, लेकिन आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सुरेश के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट का पता चलने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने सुरेश की जान बचाई। तहसीलदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों युवकों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed