{"_id":"6a77298da89ad1fbd80359f4","slug":"you-will-face-difficulties-in-getting-a-cylinder-if-you-do-not-complete-e-kyc-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120568-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो सिलिंडर मिलने में होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो सिलिंडर मिलने में होगी दिक्कत
Sat, 08 Aug 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। ई- केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से गैस मिलने में परेशान हो सकती है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
गैस कंपनियों के अनुसार ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित रहना पड़ सकता हैं। उन्हें व्यावसायिक श्रेणी के सिलिंडरों की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी ने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा गैस कंपनियों की ओर से अपने मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी अवश्य करा लें,ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद