{"_id":"5f147bc98ebc3e9f691ef5b6","slug":"you-will-be-able-to-go-from-paudikhal-to-tehri-district-headquarters-by-four-wheeler-new-tehri-news-drn350523193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ीखाल से टिहरी जिला मुख्यालय तक चौपहिया वाहन से जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ीखाल से टिहरी जिला मुख्यालय तक चौपहिया वाहन से जा सकेंगे
विज्ञापन
टिहरी के रौड़धार-पौड़ीखाल-भासौं मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते देवप्रयाग विधायक विनोद क
- फोटो : NEW TEHRI
देवप्रयाग ब्लॉक स्थित पौड़ीखाल क्षेत्र के 25 गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 23 साल बाद रौड़धार-पौड़ीखाल-भासौं सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। सड़क तैयार होने के बाद पौड़ीखाल क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय नई टिहरी तक चौपहिया वाहन से जा सकेंगे। इस 18 किलोमीटर की सड़क को बनाने में कुल 10 करोड़, 15 लाख रुपये की लागत आएगी। रविवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई, कीर्तिनगर के ईई जेपी रतूड़ी को सड़क निर्माण साल भर के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।
1997 में मिली थी सड़क को मंजूरी
रौड़धार-पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग को मंजूरी 1997 में मिल गई थी। आधी-अधूरी सड़क बनने के बाद वन अधिनियम आड़े आने से सड़क निर्माण अधर में लटक गया। इससे पौड़ीखाल क्षेत्र के सिमलासू, भदली, जामटी, नंदोली, जाखधार, चाका-पिछवाड़ा, रौड़धार, सांदणाकोट सहित 25 गांव के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अंजनीसैण-टिपरी होते हुए 29 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर बीते साल पीडब्ल्यूडी ने रौड़धार-पौड़ीखाल-भासौं हल्के वाहन मार्ग का निर्माण पूरा किया था।
फल पट्टी के रूप में विकसित होगा क्षेत्र
विधायक विनोद कंडारी ने कार्यक्रम में बताया कि पौड़ीखाल क्षेत्र को फल पट्टी के रूप में विकसित करने के लिए सीएम ने मंजूरी दे दी है। इस मौके पर केदार सिंह बिष्ट, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रताप सिंह रावत, सोहन डंगवाल, हरपाल भंडारी, आदेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।