फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   X-ray machine is gathering dust due to lack of technician

Tehri News: टेक्नीशियन नहीं होने से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन

Sun, 23 Feb 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 23 Feb 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine is gathering dust due to lack of technician
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा में तीन वर्ष पहले लगाई गई थी एक्स-रे मशीन
विज्ञापन

ग्रामीणों को निजी केंद्रों में कराना पड़ रहा है एक्स-रे
उत्तरकाशी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा में तीन वर्ष पहले एक्स-रे मशीन तो पहुंच गई, लेकिन उसके संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं पहुंच पाया। स्थिति यह है कि वहां पर विभाग की ओर से टेक्नीशियन की दो माह पूर्व नियुक्ति कर दी गई है, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचा, जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है।
बनचौरा के व्यापारी शेर सिंह पंवार, धाम सिंह कलूड़ा, राजेंद्र रांगड़, अतोल खरोला, परमनाथ, सुरेंद्र सिंह रावत, लखपत सिंह नेगी का कहना है कि पीएचसी क्षेत्र के कई गांवों की प्रमुख केंद्र हैं। यहां पर हर दिन ग्रामीण अपने उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें इस सुविधा के लिए चिन्यालीसौड़ विकासखंड की करीब 25 से 30 किमी की दूरी नापनी पड़ती है।
विज्ञापन

कई बार वहां पर भीड़ होने और अस्पताल में टेक्नीशियन नहीं मिलने के कारण निजी केंद्रों में एक्स-रे करवाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि जब इस संबंध में सीएमओ से फोन पर वार्ता की गई, तो उनका कहना है कि टेक्नीशियन की नियुक्ति दो माह पूर्व ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि अगर जल्द ही एक्स-रे टेक्नीशियन की ज्वाइनिंग नहीं होती है, तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. बीएस रावत का कहना है कि टेक्नीशियन के दस्तावेज निदेशालय से रिन्यूवल होने थे। हो सकता है कि वहां पर नियुक्त टेक्नीशियन के दस्तावेज रिन्यू न हुए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed