फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work in the education department offices remained stalled for the third day.

Tehri News: शिक्षा विभाग के कार्यालयों तीसरे दिन भी ठप रहा कामकाज

Wed, 25 Feb 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Work in the education department offices remained stalled for the third day.
कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग, नई टिहरी और नरेंद्रनगर में दिया धरना
विज्ञापन


नई टिहरी /नरेंद्रनगर। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था न होने पर कर्मचारियों ने रोष जताते हुए तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया।
मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और विधायक की ओर से सार्वजनिक माफी न मांगने तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में कर्मियों ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नई टिहरी और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, संयुक्त सचिव लाखीराम शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह राणा, विरेंद्र सिंह राणा, दिनेश निराला, जसपाल केमवाल, विपुल सेमवाल, कैलशचंद्र आर्य, दिनेश रावत, जितेंद्र बिष्ट, ओमप्रकाश सेमवाल आदि बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed